SCC is a place where u can get free study material for academic & competitive exams like CTET,SSC,IIT,NDA,Medical exams etc,

Sunday, 29 May 2016

विज्ञान पर सामान्य ज्ञान क्विज: जीव विज्ञान (विटामिन)

विज्ञान पर सामान्य ज्ञान क्विज: जीव विज्ञान (विटामिन)


1. ‘विटामिन’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वर्ष 1911 में ......... ने किया था|
A. सी. फंक
B. रोजर मूर
C. सी. फ्लेमिंग
D. रॉबर्ट फ्लेमिंग
2. निम्न में से कौन सी विटामिन/विटामिनें जल में घुलनशील है/हैं?
A. विटामिन ‘A’
B. विटामिन ‘B’
C. विटामिन ‘C’
D. विटामिन ‘B’ और ‘C’
3. विटामिन से संबन्धित निम्न कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. विटामिनों का संश्लेषण मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा होता है|
B. विटामिनों का संश्लेषण मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा नहीं होता है|
C. मानव शरीर को विटामिनों की प्राप्ति विटामिन से युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से होती है|
D. कथन ‘B’ और ‘C’
4. निम्न में से कौन सी विटामिन/विटामिनें वसा में घुलनशील है/हैं?
A. केवल विटामिन ‘A’, ‘D’ व ‘E’
B. केवल विटामिन ‘D’ व ‘E’
C. केवल विटामिन ‘D’, ‘E’ व ‘K’
D. केवल विटामिन ‘A’, ‘D’, ‘E’ व ‘K’
5. विटामिन से संबन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिये:
I. विटामिन की कमी के कारण मानव शरीर में अनेक रोग हो जाते हैं|
II. विटामिन मानव शरीर की विभिन्न उपापचयी क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं|
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. न तो I और न ही II
6. मानव में रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
A. विटामिन ‘A’
B. विटामिन ‘B’
C. विटामिन ‘C’
D. विटामिन ‘D’
7. निम्न मे से किस विटामिन का रासायनिक नाम ‘थायमिन’ है?
A. विटामिन ‘K’
B. विटामिन ‘B1
C. विटामिन ‘C’
D. विटामिन ‘D’
8. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
A. बेरी-बेरी- विटामिन ‘B1
B. पेलाग्रा- विटामिन ‘B5
C. नपुंसकता- विटामिन ‘E’
D. इनमें से कोई नहीं
9. निम्न में से कौन सा विटामिन हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सर्वाधिक सहायक है?
A. विटामिन ‘E’
B. विटामिन ‘B1
C. विटामिन ‘C’
D. विटामिन ‘D’
10. विटामिन ‘D’ की कमी से बच्चों में ......... और प्रौढ़ो में ऑस्टियोमलेशिया रोग हो जाता है|
A. रिकेट्स
B. ल्यूकीमिया
C. स्कर्वी
D. एनीमिया

Answer _   1  a 2 d  3  d 4 d  5 c  6 a  7 b 8 d  8 d 9 d 10 a

पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन



















Share on Google Plus Share on whatsapp

0 comments:

Post a Comment

Download app for android

Download app for android

Search

Popular Posts

Facebook

Blogger Tips and TricksLatest Tips For BloggersBlogger Tricks
SCC Education © 2017. Powered by Blogger.

Total Pageviews