SCC is a place where u can get free study material for academic & competitive exams like CTET,SSC,IIT,NDA,Medical exams etc,

Tuesday, 24 May 2016

विज्ञान से सम्बंधित सामान्य ज्ञान


विज्ञान से सम्बंधित सामान्य ज्ञान




1. किस जगत के जीव प्रोकैरियोटी हैं?
A. मोनेरा
B. प्लांटी
C. फंजाई
D. एनीमेलिया
उत्तर - A. मोनेरा

2. मत्स्य वर्ग का जन्तु है -
A. जेलीफ़िश
B. सितारा मछली
C. ह्वेल मछली
D. समुद्री घोड़ा
उत्तर - D. समुद्री घोड़ा

3. राइबोसोम किसकी सतह पर पाये जाते हैं?
A. कोशिका कला
B. कोशिका भित्ति
C. अन्तर्द्रव्यि जलिका
D. गुणसूत्र
उत्तर - C. अन्तर्द्रव्यि जलिका

4. कौन से जन्तु केवल समुद्री है?
A. मोर, तितली
B. मछली, सर्प
C. मधुमक्खी, स्पंज
D. सीपिया, तारामीन
उत्तर - D. सीपिया, तारामीन

5. मत्स्य वर्ग का जन्तु नही है -
A. रोहू
B. शार्क
C. समुद्री घोड़ा
D. सितारा मछली
उत्तर - D. सितारा मछली

6. माइटोकांड्रिया में ऊर्जा किस रूप में बनती है?
A. ए० टी० पी०
B. मण्ड
C. एंजाइम
D. डी० एन० ए०
उत्तर - A. ए० टी० पी०

7. कौन परजीवी नही है?
A. प्लेनेरिया
B. एंट अमीबा
C. फीताकृमि
D. पिन-कृमि
उत्तर - A. प्लेनेरिया

8. समुद्री घोड़ा का वर्ग है-
A. स्तनधारी
B. मत्स्य
C. सरीसृप
D. पक्षी
उत्तर - B. मत्स्य

9. निम्नलिखित में से किस कोशिकांग में मण्ड कण उपस्थित होते हैं?
A. माइटोकांड्रिया
B. क्लोरोप्लास्ट
C. लाइसोसोम
D. राइबोसोम
उत्तर - B. क्लोरोप्लास्ट

10. प्रावार लक्षण है -
A. प्रोटोजोआ का
B. मोलस्का का
C. एनिलिडा का
D. पाईसीज का
उत्तर - B. मोलस्का का

11. सभी कार्डेटों में पाये जाते हैं -
A. बाह्य कंकाल
B. उपांग
C. खोपड़ी
D. अक्ष-कंकाल
उत्तर - D. अक्ष-कंकाल

12. कोशिका में पाया जाने वाला सबसे छोटा कोशिकांग है -
A. लाइसोसोम
B. तारकाय
C. राइबोसोम
D. केन्द्रक
उत्तर - C. राइबोसोम

13. किस जन्तु में खंड नही पाये जाते?
A. मक्खी
B. मच्छर
C. सितारा मछली
D. जोंक
उत्तर - C. सितारा मछली

14. 'वर्गीकरण विज्ञान' के जन्मदाता वैज्ञानिक का नाम है -
A. लैमार्क
B. मेडल
C. लीनियस
D. डार्विन
उत्तर - C. लीनियस

15. कौन सा जन्तु द्विलिंगी होता है?
A. मेंढक
B. केंचुआ
C. तिलचट्टा
D. एस्केरिस
उत्तर - B. केंचुआ

16. अमीबा किस संघ का जन्तु है?
A. सरीसृप
B. पेरिफेरा
C. मोलस्का
D. प्रोटोजोआ
उत्तर - D. प्रोटोजोआ

17. पेंचिश नामक रोग फैलाता है-
A. एस्केरिस 
B. एंटअमीबा
C. टेपवर्म
D. हुकवर्म
उत्तर - B. एंटअमीबा

18. तिलचट्टे में कितनी टाँगे पायी जाती है?
A. छः
B. आठ
C. चार
D. पाँच
उत्तर - A. छः

19. संघ प्रोटोजोआ का जन्तु है-
A. केचुआ
B. मक्खी
C. पैरामिशियम
D. स्पंज
उत्तर - C. पैरामिशियम

20. अमीबा में प्रचलन होता है-
A. प्रवर्ध द्वारा
B. पाद द्वारा
C. कूटपाद द्वारा 
D. पक्षमभिका द्वारा
उत्तर - C. कूटपाद द्वारा

21. आर्थोपोडा संघ का जन्तु है -
A. बिच्छू
B. हाइड्रा
C. ऑक्टोपस
D. केचुआ
उत्तर - A. बिच्छू

22. पैरामिशियम को निम्न संघ में रखते हैं-
A. प्रोटोजोआ
B. पोरिफेरा
C. सीलेन्ट्रेटा
D. मोलस्का
उत्तर - A. प्रोटोजोआ

23. मूंगे का निर्माण करने वाले जन्तु को किस संघ में वर्गीकृत किया गया है, वह है -
A. पोरिफेरा
B. एनिलिडा
C. सीलेन्ट्रेटा
D. इकाईनोडर्मेटा
उत्तर - C. सीलेन्ट्रेटा

24. एक-कोशिकीय जन्तुओं का संघ है-
A. प्रोटोजोआ
B. पोरिफेरा
C. कार्डेटा
D. ऑर्थोपेडा
उत्तर - A. प्रोटोजोआ

25. संघ प्रोटोजोआ का जन्तु है-
A. बिच्छू
B. पैरामिशियम
C. केचुआ
D. ल्युकोसोलेनिया
उत्तर - B. पैरामिशिय

सामान्य विज्ञान के प्रश्न उत्तर 


1. प्राचीन काल में दही जमाने की ‘बायोटेक्नोलोजी की प्रक्रिया में निम्न जीव की आवश्यकता होती थी–
(A) जीवाणु (B) विषाणु (C) कवक (D) प्रोटोजोआ
Ans : (A)
2. सूर्य के प्रकाश का कौन–सा भाग सौर कुकर को गर्म करता है?
(A) पराबैंगनी (B) लाल प्रकाश (C) अवरक्त (D) अन्तरिक्ष किरणें
Ans : (C)
3. जब आँख में धूल जाती है तो उसका कौन–सा अंग सूज जाता है और गुलाबी हो जाता है?
(A) कार्निया (B) रक्तक पटल (कोरॉइड) (C) नेत्रश्लेष्मा (कंजक्टाइवा) (D) दृढ़ पटल (स्क्लैरोटिक)
Ans : (C)
4. आहार श्रृंखला में, पादपों द्वारा प्रयुक्त सौर ऊर्जा होती है केवल–
(A) 10 प्रतिशत (B) 1 प्रतिशत (C) 0.1 प्रतिशत (D) 0.01 प्रतिशत
Ans : (B)
5. निम्नलिखित बीमारियों में से किस एक के उपचार के लिए स्टेम कोशिका चिकित्सा (SCT)  का उपयोग नहीं होता है?
(A) वृक्क पात (B) कैंसर (C) मस्तिष्क क्षति (D) दृष्टि–दौर्बल्य
Ans : (B)
6. जुगनू किस परिघटना की वजह से शीत प्रकाश देता है?
(A) प्रतिदीपित (B) स्फुरदीपित (C) रासायनिक संदीपित (D) बुदबुदन
Ans : (C)
7. तेल का एक बैरल लगभग किसके बराबर है?
(A) 131 लीटर (B) 159 लीटर (C) 257 लीटर (D) 321 लीटर
Ans : (B)
8. निम्नलिखित में से किसने भारी पानी की खोज की?
(A) हेनरिख हटर्ज (B) एच. सी. उरे (C) जी. मेंडल (D) जोसेफ प्रीस्टले
Ans : (B)
9. निम्नलिखित में से कौन–सा एक अंतरिक्ष यान है?
(A) एपोफिस (B) कैसिनी (C) सिपत्जर (D) टेकसार
Ans : (B)
10. निम्नलिखित में से कौन–सा नाभिकिय विखंडन रिऐक्टर में आवश्यक नहीं हैं?
(A) विमंदक (B) शीतलक (C) त्वरक (D) नियंत्रण युक्ति
Ans : (C)
11. लेजर प्रिंटर में निम्नलिखित में से कौन–सा एक लेजर प्रकार प्रयुक्त होता है?
(A) डाइ लेजर (B) गैस लेजर (C) अर्द्धचालक लेजर (D) उत्तेजद्वयी लेजर
Ans : (B)
12. निम्नलिखित में से कौन–सा एक आरेख पवन दिशा और अवधि को दर्शाता है?
(A) मानारेख (कार्टोग्राम) (B) जलवायु आरेख (क्लाइमोग्राम) (C) अर्गोग्राफ (D) तारक रेखाचित्र
Ans : (B)
13. रासायनिक रूप से रेशम के रेशे प्रमुखत:–
(A) प्रोटीन हैं (B) कार्बोहाइड्रेट हैं (C) सम्मिश्र लिपिड हैं (D) बहुशर्कराइड और वसा का मिश्रण हैं
Ans : (A)
14. ताप विकिरण का कौन–सा रंग उच्चतम ताप निरूपित करता है?
(A) रक्त लाल (B) गहरा चेरी–लाल (C) गेरूआ (साल्मन) (D) श्वेत
Ans : (D)
15. मेरु क्षति का उपचार किसके द्वारा निकलने की संभावना है?
(A) जीन–चिकित्सा (B) स्टेम–कोशिका चिकित्सा (C) जीनोग्राफ्ट (D) आधान
Ans : (B)
16. निम्न में से कौन–सी धातु इटाई–इटाई रोग पैदा करती है?
(A) कैडमियम (B) क्रोमियम (C) कोबाल्ट (D) कापर
Ans : (A)
17. बिग–बैंग सिद्वांत का प्रथम प्रमाण किसने दिया?
(A) एडविन हबल (B) अल्बर्ट आइंस्टीन (C) एस. चंद्रशेखर (D) स्टीफेन हाकिंग
Ans : (A)
18. जल का घनत्व ताप के साथ–साथ परिवर्तित होता है, जिससे जलीय प्राणियों को ठण्डे जल में रहने में मदद मिलती है। जल का घनत्व किस ताप पर महत्तम हो जाता है?
(A) 1°C (B) 2°C (C) 3°C (D) 4°C
Ans : (D)
19. मनुष्य के अंगो में से कौन एक हानिकारक विकिरणों से सर्वाधिक सुप्रभाव्य है?
(A) आँख (B) हृदय (C) मसितष्क (D) फेफड़े
Ans : (D)


20. धान की खेती से निम्नलिखित में से कौन–सी गैस सर्वाधिक मात्रा में निकलती है?
(A) कार्बन डाई ऑक्साइड (B) मीथेन (C) कार्बन मोनोक्साइड (D) सल्फर डाइऑक्साइड
Ans : (B)



Also read ..............

पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन


















Share on Google Plus Share on whatsapp

0 comments:

Post a Comment

Download app for android

Download app for android

Search

Popular Posts

Facebook

Blogger Tips and TricksLatest Tips For BloggersBlogger Tricks
SCC Education © 2017. Powered by Blogger.

Total Pageviews